Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तकनीकी विशेषज्ञों ने दिया शिक्षकों को प्रशिक्षण

  • इंस्पायर अवॉर्ड की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    गांव कोहला स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में इंस्पायर अवॉर्ड की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणवीर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में हनुमानगढ़ ब्लॉक के स्कूलों के विज्ञान वर्ग के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञों की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीईओ शर्मा ने इंस्पायर अवॉर्ड के बारे में बताया कि यह डिपार्टमेंट आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम है। इसमें नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्कूल से कक्षा छह से दस तक के पांच बच्चों के पांच आइडिया इंस्पायर अवॉर्ड की साइट पर अपलोड करने होते हैं जो साइंस, एग्रीकल्चर व दैनिक दिनचर्या को सुगम बनाने से संबंधित हों। इसमें से जिला स्तर पर 10 प्रतिशत आइडिया चयनित होते हैं। चयनित प्रत्येक बच्चे को दस हजार रुपए की अवॉर्ड राशि मिलती है। इस अवॉर्ड राशि का इस्तेमाल कर संबंधित बच्चा अपने आइडिया को मॉडल का रूप देता है। उस मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल किया जाता है। चयनित मॉडल को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल किया जाता है। वहां से राष्टÑीय स्तर पर चयन होता है। राष्टÑीय स्तर पर चयनित बच्चों में से पूरे देश से 60 बच्चों के आइडिया अंतिम चयनित होते हैं। अंतिम चयनित आइडिया का राष्टÑपति भवन में प्रदर्शन किया जाता है। वह ऐसे आइडिया निकलकर सामने आते हैं तो वास्तव में हमारे समाज के लिए लाभदायक होते हैं। इन 60 आइडिया वाले बच्चों को राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।