Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तस्करी मामले में पकड़वाने वाले सम्मानित

खाजूवाला। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में करीब 300 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को खाजूवाला खाद्य व्यापार संघ ने सम्मानित किया। व्यापार सघ भवन में हुए कार्यक्रम में एसडीम ने कहा कि तस्क रों के साथियों को खाजूवाला पुलिस की तत्परता से तस्करों को पकड़ गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को सहयोग किया इसी कारण तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बीएसएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों को इस कार्य में दिए योगदान के लिए बधाई दी। तहसीलदार ने पुलिस की सराहना ने की। तस्कारों को पकड़ने में शामिल रही पुलिस टीम का सम्मान किया गया। इसके अलावा आरोपितों को पकड़वाने में मदद करने वाले किसान ईश्वरराम नायक और ग्राम पंचायत 17 केवाईडी सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र सींवर का भी स्वागत किया गया। इस दौरान कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सुनील कुमार गोदारा, मुस्सेखां दैया, सरपंच चेतराम भाम्भू, मुकेश सोमानी, अशोक लखोटिया, विकास बंसल, रतन लखोटिया, बजरंग करवा, शिवनारायण लेघा, बीरबल कड़वासरा, मदन खालिया, इन्द्राज सांई, राकेश सहारण, राधेश्याम पारीक, ओम सिगड़, लियाकत पड़िहार, रघुवीर खीची, नरेन्द्र गोदारा, बनवारी सिहाग, जगमाल भाम्भू आदि व्यापारी उपस्थित रहे। संघ अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग ने पुलिस, प्रशासन, मीडिया तथा कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *