तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता इन दिनों वेट लॉस में जुटी हुई हैं। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें ये साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने अपना वजन कम किया है।
मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करने के अलावा अपनी वेट लॉस जर्नी भी शेयर की है। उन्होंने लिखा, डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज के जरिए मेरी बॉडी में बदलाव देखने को मिला है। सबसे अच्छी बात ये है कि तकरीबन चार महीने तक वर्कआउट ना करने के बाद अब मेरी वर्क आउट करने की आदत दोबारा बन चुकी है। परफेक्ट बॉडी अचीव करने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और ऐसा करने के लिए मोटिवेटेड भी हूं। यह एक जर्नी होगी जिसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।