‘तारत मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का सबसे पुराना कॉमेडी सीरियल है, जो सालों से अपने दर्शकों को हंसाने का काम कर रहा है। इस सीरियल की कहानी और इसके किरदार फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता, शैलेश लोढ़ा समेत ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़े सभी कलाकार फैंस के बीच लाइमलाइट में बने रहते हैं। फैंस इन सितारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस सीरियल से जुड़े स्टार्स की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि इस सीरियल में नजर आने वाले स्टार्स एक दिन में लाखों से हजारों रुपये कमाते हैं।
दिलीप जोशी
दिलीप जोशी सालों से इस सीरियल में ‘जेठालाल’ का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं, जो अपने परिवार से बेहद प्यार करता है। वह इस सीरियल में हर एपिसोड के लिए लगभग 1.5 लाख रुपये फीस लेते हैं। दिलीप जोशी इस सीरियल के सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कलाकार हैं।