नई दिल्ली
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी के शो में कुछ ऐसा स्टेटमेंट दिया है की एक्ट्रेस भी सुनकर हैरान हो गईं। दरअसल ताहिरा, शिल्पा के शो शेप ऑफ यू में पहुचीं। इस दौरान ताहिरा ने शिल्पा के साथ खूब मस्ती की और साथ ही कई मुद्दों पर डिस्कशन भी किया। अब क्योंकि इस शो का नाम शेप ऑफ यू है तो यहां सेलेब्स वर्कआउट करते हुए अपनी बातें शेयर करते हैं और इस दौरान कुछ सेलेब्स ऐसे खुलासे करते हैं कि वो वायरल हो जाता है। अब ताहिरा ने भी ऐसा ही कुछ शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है।
दरअसल शिल्पा ने ताहिरा से पूछा कि वह अपनी बुक में सेक्स लिखने में कितना कम्फर्टेबल हैं तो उन्होंने कहा, हां ये अच्छा है तो क्यों नहीं। इतना ही नहीं ताहिरा ने आगे सेक्स को बेस्ट वर्कआउट बताया कैलरीज बर्न करने के लिए।
ताहिरा ने इस दौरान अपने कैंसर की जर्नी के बारे में भी बात की। ताहिरा ने बताया कि कैंसर के दौरान उन्होंने जब अपने सारे बाल कटवा लिए थे तब वह घर पर अकेली थीं। गंजी होने के बाद उन्होंने जब शीशे में खुद को देखा तो कहा कि वाह ये सेक्सी कौन है। ताहिरा ने बताया कि उन्हें वह सेक्सी लग रही थीं।
ताहिरा ने ये बी बताया कि सोनाली बेंद्रे उनके लिए इंस्पीरेशन हैं। उन्होंने कहा कि जब सोनाली को कैंसर हुआ था और वह कैंसर का ट्रीटमेंट करवाकर जब वापस आई थीं तो वह उनसे काफी इंस्पायर हुईं। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि 6 महीने बाद वह भी इसी सिचुएशन में होने वाली हैं। वैसे बता दें कि ताहिरा को जब कैंसर हुआ था तब आयुष्मान हमेशा उनके साथ रहे। वह उस समय ताहिरा का बड़ा सपोर्ट थे। दोनों की जोड़ी की यही खास बात है कि दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा होते हैं चाहे सुख हो या दुख।