Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तीन कैदी जेल से फरार

कंबल काटकर बनाई रस्सी और पार
बांसवाड़ा।
जिले में तीन विचाराधीन कैदी भाग गए। इन कैदियों ने भागने के लिए कंबल काटकर उसकी रस्सी बनाई जिसके सहारे वह जेल की दीवारें फांद कर भाग निकले। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। तीनों कैदी के जेल से फरार होने की सूचना पर जेल प्रशासन में हड़कंप सा मच गया। ध्यान रहे जेल की चारदीवारी के साथ-साथ नंगी तारों में बिजली का करंट हमेशा रहता है। इसके बावजूद कैदी कैसे सुरक्षित भाग गये। यह भी एक रहस्य है।
जेलर मान सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही बंदियों को यहां लाया गया था। उन्होंने खिड़की के नीचे के पत्थरों को ढीला करने के लिए स्टील की प्लेट का इस्तेमाल किया, जिससे वे बैरक से बाहर आए। इसके बाद कंबल के सहारे रस्सी बनाकर जेल की दीवार पार कर गए। उन्होंने कहा कि बैरक पुराना है, जिससे उन्हें बाहर निकलने का रास्ता मिल गया। यह घटना करीब 2.30-3 बजे हुई और सुबह 5.30 बजे जेल प्रशासन को पता चला। उन्होंने कहा, ‘बैरक में चार लोग थे लेकिन एक उनकी योजना का हिस्सा नहीं बना। सूचना के बाद पूरे जिले में नाकेबंदी करा दी गई है। शर्मा ने बताया कि कैदियों के भागने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर कैदियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार को जिला एसपी कई देर तक जेल में घटना की जांच करते रहे।