Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेटे के शव के लिए मांगी भीख:पोस्टमॉर्टम के बाद अस्पताल ने 50 हजार मांगे, माता-पिता ने घर-घर जाकर पैसे जुटाए

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। मंगलवार को यहां के सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे का शव देने के लिए गरीब मां-बाप से 50 हजार रुपए मांगे गए। परिवार के पास इतनी राशि नहीं थी। पैसे की जुगाड़ के लिए वे अपने गांव लौट आए। इसके बाद, वे गांव में आंचल फैलाकर भीख मांगते देखे गए। लोगों के घर जाते और अपनी मजबूरी बताकर मदद की अपील करते। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जो वायरल हो गया।
दरअसल, यह रकम अस्पताल के कर्मचारी ने मांगी थी। मामला अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंचा तो आनन-फानन में शव पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बुधवार को अंतिम संस्कार हुआ। उधर, गांववालों का कहना था कि परिवार इतना गरीब है कि बेटे का अंतिम संस्कार तक नहीं कर सकता था, ऐसे में मोहल्ले के कुछ लोगों ने मदद की। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस मामले में 24 घंटे में उटऌड से पूरी रिपोर्ट मांगी है।