Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तीसरी लहर में जहां संक्रमण कम, वहां भी हो रही मौत; जयपुर-जोधपुर समेत 7 जिलों में पॉजिटिव ज्यादा

जयपुर

राजस्थान में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। चिंता की बात यह है कि अब कम संक्रमण वाले जिलों जालोर, झालावाड़ और राजसमंद में भी मौत हो रही है। रविवार को यहां एक-एक मौत हुई।

जालोर में सिर्फ 4 पॉजिटिव केस मिले, जबकि यहां महज 5 एक्टिव केस है। झालावाड़ में 77 पॉजिटिव मिले और एक्टिव केस 448 हैं। राजसमंद में 180 पॉजिटिव मिले और एक्टिव केस 596 हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस 20127 हैं। उदयपुर में एक्टिव केस 3678 हैं। जयपुर में 2 और उदयपुर में एक मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना से रविवार को 6 लोगों की मौत हुई।