Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजपूताना राइफल में हवलदार झुंझुनूं का बेटा 12 साल से कर रहा ट्रेनिंग, अब तक जीते 5 गोल्ड

झुंझुनूं

झुंझुनूं के सुनील जाखड़ 26 जनवरी से शुरू होने जा रही फेंसिंग वर्ल्ड कप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। गांव सुनारी निवासी सुनील जाखड़ का भारतीय टीम में चयन हुआ है। 26 जनवरी हो दोहा कतर में होने वाले फेंसिंग वर्ल्ड कप में वे हिस्सा लेंगे। बेटे के चयन पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। सुनील जाखड़ इससे पहले नेशनल चैम्पियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

फिलहाल वह भारतीय सेना की राजपूताना राइफल में तैनात हैं। सुनील ने बताया कि वह 12 साल से तलवारबाजी कर रहे हैं। इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में खेलने के लिए उन्होंने पुणे स्थित आर्मी स्पोट्‌र्स इंस्टीट्यूट में प्रैक्टिस की है।