Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेज बारिश से पानी में डूबे 60 गांव:राहत के लिए कर रहे इंतजार, चंबल में जलस्तर .30 एमएम कम हुआ, यहां अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा

धौलपुर

चंबल में आई बाढ़ की वजह से जिले के करीब 60 से अधिक गांवों का जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। आधी रात को पानी का स्तर 144.90 मीटर तक पहुंचने के बाद गुरुवार सुबह 30 सेंटीमीटर पानी उतरा लेकिन अभी भी राहत की उम्मीद नहीं है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो शनिवार से पहले स्थिति सामान्य होने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। आज जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इससे पहले सुबह से ही कलेक्टर राकेश जायसवाल के साथ जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत गुरुवार सुबह से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं।

गांवों में भरा पानी।

गांवों में भरा पानी।

10 गेट से 1 लाख क्यूसेक पानी की निकासी
चंबल नदी का जल स्तर 144.90 मीटर पहुंचने के बाद नदी में पानी का कम होना शुरू हुआ है। कोटा बैराज से बुधवार को खोले गए 10 गेट से 1 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह पानी गुरुवार शाम तक धौलपुर पहुंचेगा। जिस वजह से आज भी लोगों को बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस के अधिकारी पल-पल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मॉनिटरिंग करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *