Saturday, October 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, बुजुर्ग दंपत्ति की मौत; पोते की हालत गंभीर

श्री मुक्तसर साहिब। जलालाबाद रोड पर दोपहर करीब एक बजे एक बाइक और ब्रीजा गाड़ी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बच्चे की दोनों बाजू व टांगें टूट गई हैं, जिसे मुक्तसर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 70 साल के दर्शन सिंह मुक्तसर से दवा लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे। दुर्घटना के समय वे रिलायंस पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक ब्रीजा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पत्नी प्रीतम कौर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पोते को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी मुक्तसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।