Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह केजरीवाल सरकार दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8.56 रुपये की कटौती की थी, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। देश कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *