Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेल चोरों का आंतक

पीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। पिछले कुछ दिनों से पीलीबंगा क्षेत्र में खड़े वाहनों से डीजल चोरी होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार रात को पीलीबंगा के वार्ड नंबर 1 से रात को खड़े ट्रक से लगभग 300 लीटर डीजल चोरी होने की सूचना मिली। ट्रक ड्राइवर पाला राम ने बताया कि वह कल रात को रामामंडी के लगभग 380 लीटर डीजल डलवा कर लाया था। रात 11.30 बजे गाड़ी अपने घर के आगे खड़ी कर दी और जब सुबह उठा तो तेल की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ था। देखने पर टंकी खाली थी। पालाराम ने पीलीबंगा थाने मैं सूचना दी तो पुलिस ने आकर जांच पड़ताल की। ज्ञात रहे कि लगभग 20 दिन पहले भी इसी जगह से पाला राम के ट्रक से तेल चोरी हुआ था और वह भी सूचना थाने में दी गई थी परंतु चोरों का कोई पता नहीं लगा। क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। ट्रक चालकों ने पुलिस प्रशासन से रात को गशत बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।