भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। हरियाणा की पावन धरा पर 13 जून को लाला बृजलाल गुप्ता के घर श्रीमती रुक्मणि देवी की कोख से सुशील गुप्ता ने जन्म लिया। प्रारंभिक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद शादी श्रीमती मीना गुप्ता से हुई। उसके बाद आपने शिक्षा के छेत्र में प्रवेश किया। अग्रवाल समाज के अग्रज महाराजा अग्रसेन के नाम से विद्यालय खोल कर इलाके के होनहारों को अच्छी शिक्षा का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया। शुरुवाती दौर में अनेकों कठनाइयो का भी सामना करना पड़ा। किन्तु आपकी लग्न, निष्ठा व कार्य के प्रति समर्पित भाव के चलते आपकी मेहनत रंग लाई। आप की मेहनत रंग लाई और सर्व प्रथम महाविधालय भादरा में खोला जिसमे निर्धन, असहाय बच्चो को शिक्षा में भारी फीस में रियायत करवाई। आपके शिक्षा मंदिर से अनेकों छात्र-छात्राएं छोटे बड़े पदों पर आसीन है। आपने शिक्षा जगत में नया अध्याय स्थापित किया है। इसी के मध्य नजर गहलोत सरकार ने आपको मनोनित पार्षद भी चुना था। गत दिनों आपके अथक प्रयास व दान दाताओ के सहयोग से श्री कल्याण भूमि भादरा शिव वाटिका का भी निर्माण करवाया था जो आज एक रमणीय स्थल बना चुका है।