नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए त्रिपुरा के 1.47 लाख से भी ज्यादा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) की पहली किश्त जारी कर दी। इस मौके पर मोदी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी गई पहली किश्त ने त्रिपुरा के सपनों को भी नया हौसला दिया है। मैं पहली किश्त का लाभ पाने वाले करीब-करीब डेढ़ लाख परिवारों को, सभी त्रिपुरा-वासियों को हृदय से बधाई देता हूं।