Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

थोक महंगाई के मोर्चे पर राहत! लेकिन महंगी हुई खाने-पीने की चीजें

नई दिल्ली

जनवरी महीने में थोक महंगाई (WPI) के मोर्चे पर राहत मिली है। थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति (WPI inflation report) नवंबर में 14.87 प्रतिशत और दिसंबर के 13.56 प्रतिशत के मुकाबले जनवरी में कम होकर 12.96 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि, खाद्य पदार्थों में मुद्रास्फीति (Food inflation) जनवरी 2022 में बढ़कर 10.33 फीसदी हो गई, जो दिसंबर 2021 में 9.56% थी। सब्जियों की कीमतों में वृद्धि दर 38.45 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने 31.56 फीसदी थी।