Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

LIC के IPO में है दिलचस्पी तो पॉलिसीहोल्डर्स जान लें 5 जरूरी बातें

नई दिल्ली

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अपने आईपीओ (इनीशियल पब्लिक ऑफर) के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा करा दिए हैं। LIC की ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना है। LIC की तरफ से 13 फरवरी को फाइल किए गए ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, उसके करीब 29 करोड़ पॉलिसीहोल्डर्स हैं। वित्त वर्ष 2021 में इश्यू की गईं इंडीविजुअल पॉलिसी की संख्या में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 74.6 फीसदी और इश्यू की गईं ग्रुप पॉलिसीज की संख्या में कंपनी की हिस्सेदारी 81.1 फीसदी रही।