Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दक्षिणी दिल्ली निगम के स्कूलों में हिजाब पर रोक : अधिकारी बोले- धार्मिक पोशाक पर पार्षद के पत्र का कोई आधिकारिक महत्व नहीं

नई दिल्ली |

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) के स्कूलों में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। निगम शिक्षा समिति की अध्यक्ष नीतिका शर्मा (Nitika Sharma) की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि निगम स्कूलों में छात्र सिर्फ स्कूल ड्रेस पहन कर ही आएं।

हालांकि, कई विशेषज्ञों ने नगर निगम के शिक्षा विभाग को द्वारका दक्षिण से पार्षद नीतिका शर्मा के पत्र पर विवाद को एक गैर जरूरी मुद्दा बताते हुए निगम स्कूलों में ‘धार्मिक पोशाकों’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जिसमें कहा गया है कि पार्षद के पत्र का कोई आधिकारिक महत्व नहीं है और ऐसे नियम शिक्षा विभाग ही जारी कर सकता है।

एसडीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष नीतिका शर्मा ने अपने पत्र में शिक्षा निदेशक को सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश देने को कहा है कि वे छात्रों को नागरिक निकाय के प्राथमिक स्कूलों में ‘धार्मिक पोशाक’ न पहनने दें। यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसा आदेश न तो नगर निगम या उसके शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है।