जयपुर
राजस्थान की गहलोत से यूक्रेन में फंसे राजस्थानियों की मदद के लिए आगे आ है। गहलोत सरकार यूक्रेन सेस घर वापसी तक का खर्चा उठाएगी। गहलोत सरकार निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थानियों के टिकट की राशि का पुनर्भरण करेगी। साथ में दिल्ली, मुंबई तथा अन्य एयरपोर्टस पर आने वाले राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने की सुविधा राज्य सरकार कराएगी। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव को निर्देश जारी किए है। उल्लेखनीय है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने की वजह से विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने गए यूक्रेन में राजस्थानी छात्र फंसे हुए है।
राजस्थान फाउंडेशन को- ओर्डिनेट करेगा
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच बने युद्ध के हालात के दौरान विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थानियों के टिकट की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा। दिल्ली, मुंबई और अन्य एयरपोर्ट्स पर आने वाले राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने की सुविधा राजस्थान सरकार की ओर से करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राजस्थान फाउंडेशन को-ओर्डिनेट करेगा। सीएम गहलोत ने कहा कि यूक्रेन से अपने खर्चे पर वापस आने वाले स्टूडेंट का पुनर्भरण सरकार की तरफ से किया जाएगा।