नई दिल्ली।
शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भोजन का सही तरीके से पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण होना आवश्यक माना जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ अच्छे से चबा-चबाकर भोजन करने का सलाह देते हैं। पर अगर आपके दांत ही स्वस्थ नहीं हैं, तो भोजन को चबाना और फिर इसका पाचन हो पाना, सबकुछ कठिन हो जाता है। अपने दैनिक व्यस्त जीवन में, हम अक्सर अपने मौखिक स्वास्थ्य का उचित ध्यान देना भूल जाते हैं। यही कारण है कि लोगों को दांतों और मसूड़ों से संबंधित कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को दांत निकलवाने तक पड़ जाते हैं।
दंत रोग विशेषज्ञ बताते हैं, खाने से लेकर बोलने तक, हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली में दांतों की अहम भूमिका होती हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमारे दांत मजबूत और स्वस्थ रहें। मौखिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारकों में आहार की भूमिका को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। ऐसे में हमें उन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए जो दांतों और मसूडों की सेहत को प्रभावित कर सकती हों। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं।