Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिन में हुई घटना को रात में रीक्रिएट करने पर उठे सवाल; बवाल के 70 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं

लखीमपुर खीरी

रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को 70 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं। अब तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मंगलवार रात 11.30 बजे तिकुनिया में अग्रसेन इंटर कॉलेज के सामने जहां घटना हुई थी, वहां पुलिस टीम ने घटना का रीक्रिएशन किया। इस दौरान जांच टीम ने वीडियो और बयानों के आधार पर उस दिन क्या और कैसे हुआ था यह समझने की कोशिश की।

हालांकि, दोपहर में हुई हिंसा की इस घटना का पुलिस ने अंधेरे में रीक्रिएशन क्यों किया? यह बात किसी को समझ नहीं आ रही है। पुलिस टीम ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा। किसानों और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी न होना इस बात को स्पष्ट करता है। हालांकि, एक पुलिस अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मंगलवार शाम को 7.30 बजे एडिशनल SP के नेतृत्व में हिंसा की जांच के लिए टीम गठित की गई। इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर पर्याप्त रोशनी का इंतजाम करने के बाद ही रीक्रिएिशन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *