नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श कूल्हे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनका दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में खेलना भी संदिग्ध नजर आ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को एनरिच नोर्ट्जे की इंजरी से पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने मार्श को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।