Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘हाथ नहीं छोड़ना-साथ नहीं छोड़ना’, दिल्ली की मुंबई पर शानदार जीत के बाद अक्षर-ललित की बातचीत का वीडियो वायरल

मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को ललित यादव के रूप में एक नया हीरो मिल गया है। ललित ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के दूसरे मैच में अक्षर पटेल के साथ मिलकर दिल्ली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली ने मुंबई से मिले 178 रन के लक्ष्य के जवाब में 72 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद अक्षर और ललित ने 5 ओवर में ही 75 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी करके टीम को चार विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के बाद अक्षर और ललित की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को एक दूसरे से ‘हाथ नहीं छोड़ना-साथ नहीं छोड़ना’ कहते हुए सुना जा सकता है।