Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर पाबंदी

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर पाबंदी लगा दी गई है। नई पाबंदियों के अनुसार अब दिल्ली में किसी तरह का समारोह नहीं करने की इजाजत होगी। शादी और अन्य समारोह में 200 लोगों को शामिल होने की छूट दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) सुपर स्प्रेडर वाली जगहों की पहचान कर रहा है।

वहीं, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। घर पर ही उनका इलाज शुरू किया जा रहा है। उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *