Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में आरोपी वैज्ञानिक ने की खुदकुशी की कोशिश, एम्स में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली

रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया ने शनिवार शाम खुदकुशी करने की कोशिश की। वैज्ञानिक ने बाथरूम में जाकर हैंडवॉश पी लिया था। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तबीयत ठीक बताई जा रही है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है। 

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वैज्ञानिक घबरा गया था, तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी। स्पेशल पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर व डीसीपी राजीव रंजन ने फोन नहीं उठाया और न ही दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई बयान आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *