दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया था। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। सिद्धार्थ का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ के हमसे दूर गए हुए लगभग तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनके दोस्त उन्हें बहुत मिस करते हैं।