Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट किए जारी

पीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ की सचिव एवं एडीजे संदीप कोर के दिशा-निर्देशानुसार व ताल्लुका विधिक सेवा समिति पीलीबंगा के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार गहलोत तथा पीलीबंगा उपखंड अधिकारी रणजीत कुमार बिजारणिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को उपखंड क्षेत्र पीलीबंगा के दिव्यांगों के दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करवाए गए। तालुका विधिक सेवा समिति पीलीबंगा के पी एल वी एवं जनसेवक हरबंस लाल द्वारा जनसेवा वाहन के माध्यम से पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के दिव्यांगों मांगीलाल पुत्र हनुमान शर्मा वार्ड नं 05 जाखडाÞवाली, सरबती पत्नी सुल्तानराम भादू वार्ड 12 जाखडाÞवाली, गौरव मोयल पुत्र महावीर सिंह वार्ड नं 06 लुढाणा, बजरंग लाल पुत्र साहबराम वार्ड 8 लुढाणा, विक्रम पुत्र महावीर सिंह अमरपुरा ढाणी (डिंगवाला), बसन्ती देवी पत्नी जगदीश चक 24 एसटीजी (दुलमाना) के चलने फिरने में असक्षम व श्रवण बाधित होने के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए जनसेवा वाहन के माध्यम से उनको उनके घर से राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन ले जाकर मेडिकल टीम डॉक्टर विकास चौधरी, डॉ दलीप यादव, भौतिक चिकित्सक डॉ संदीप सिहाग व डॉ संजय पारीक की टीम के मौजूदगी में दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करवाते हुए वापिस घर तक पहुंचाया गया। हरबंस लाल ने बताया कि दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट को आॅनलाइन करवाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना, विशेष योग्यजन सुखद विवाह योजना, दिव्यांग लोन, रोड़वेज रियायती यात्रा पास, रेलवे रियायती यात्रा पास, दिव्यांग उपकरण सहित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में निशुल्क मदद की जाएगी। वहीं विश्व साक्षरता दिवस के बारे में जानकारी देते हुए पीएलवी एवं जनसेवक हरबंस लाल द्वारा अक्षर ज्ञान के महत्व के बारे में भी बताया गया।दिव्यांगों को राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन तक पहुंचाने व दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर पूर्ण करवाने में पीलीबंगा राजीव गांधी युवा मित्र इंद्राज पंवार का सराहनीय योगदान रहा। ज्ञात रहे उपखंड प्रशासन पीलीबंगा व विभिन्न विभागों तथा आमजन के जन सहयोग राशि से संचालित जनसेवा वाहन के माध्यम से पी एल वी एवं जनसेवक हरबंस लाल निस्वार्थ भाव से दिव्यांगों की सहायतार्थ हेतु हर समय तैयार रहते हैं तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की आमजन द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही हैं। उपखंड अधिकारी रणजीत कुमार बिजारणिया ने पीएलवी एवं जनसेवक हरबंस लाल द्वारा दिव्यांगों की सहायतार्थ हेतु किए जा रहे की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पीएलवी एवं जनसेवक हरबंस लाल, पीलीबंगा राजीव गांधी युवा मित्र इंद्राज पंवार, दिव्यांग शर्मा सहित दिव्यांग जन उपस्थित रहे।