Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘गहराइयां’ का टीजर आउट, 25 जनवरी 2022 को OTT पर रिलीज होगी फिल्म

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘गहराइयां’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी है। टीजर में यह भी बताया गया है कि शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 25 जनवरी 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

मेरे दिल का एक टुकड़ा: दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने फिल्म का टीजर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मेरे दिल का एक टुकड़ा।” सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी फिल्म का टीजर शेयर कर इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “कहते हैं कि आप जिस चीज से प्यार करते हैं, उसमें आप खुद के टुकड़े छोड़ देते हैं। शायद तुम मेरा दिल यहां पाओगे। ‘गहराइयां’ का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जनवरी को होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *