Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दीपिका पादुकोण को देख कपिल शर्मा भूले सवाल, कहा- ‘सारी दौलत ले लो’

मुंबई

कपिल शर्मा वैसे तो अपने शो में हर एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते दिखते हैं लेकिन दीपिका पादुकोण के लिए उनके दिल में खास जगह है। यह बात वह अपने शो में कई बार कह चुके हैं। दीपिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गहराइयां’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वह अगले हफ्ते कपिल के शो में नजर आएंगी। उनके साथ शो में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा और निर्देशक शकुन बत्रा भी पहुंचेंगे। कपिल ने फिल्म की पूरी टीम के साथ खूब मस्ती की। शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें कपिल शर्मा, दीपिका को देखते ही सबकुछ भूल जाते हैं।