Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जब मनमोहन सिंह के हाथ से पत्नी ने छीन ली थीं रेवड़ियां, कपिल शर्मा ने सुनाया मुलाकात का किस्सा

मुंबई

कपिल  शर्मा का स्टैंडअप कॉमेडी शो I’m Not Done Yet नेटफ्लिक्स पर देखा जा रहा है। इस 1 घंटे के शो में कपिल ने अपनी संघर्ष के दिन, मेंटल हेल्थ ईश्यूज और फेमस लोगों के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की है। उन्होंने गिन्नी से शादी से लेकर जिंदगी की अहम घटनाओं का जिक्र भी किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ भी अपनी मुलाकात को याद किया है। साथ ही बताया कि कैसे पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी ने उन्हें रेवड़ी खाने से रोक दिया था। बता दें कि कपिल शर्मा और मनमोनह सिंह दोनों ही अमृतसर से हैं।