Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दीपोत्सव के दिन आएगा अयोध्या का विजन- 2047:25 हजार करोड़ के 325 प्रोजेक्ट्स से राम नगरी बनेगी हेरिटेज और स्मार्ट

अयोध्या

अयोध्या में 5वां दीपोत्सव तीन दिन बाद है। लेकिन इसके भविष्य का डॉक्यूमेंट आ गया है। असल मायने में यह अयोध्या के लोगों को राज्य सरकार का असली दिवाली गिफ्ट है। अयोध्या के साल 2047 के इस विजन डॉक्यूमेंट में 25 साल बाद की राम नगरी का खाका खींचा गया है। अयोध्या के विकास के इस ब्लूप्रिंट में 25 हजार करोड़ रुपये के 325 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जो राम नगरी को हेरिटेज और वर्ल्ड क्लास स्मार्ट लुक देंगे।

इन प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन साल 2047 रखी गई है यानी आजादी के 100 साल पूरे होने पर। इस प्रोजेक्ट में अयोध्या को देश का सबसे दिव्य और भव्य शहर बनाने का विजन है। 3 नवंबर को अयोध्या में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे, उससे पहले उनके सामने ये विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा। प्रोजेक्ट्स पूरे करने को लेकर अंतिम मुहर लगेगी। इन प्रोजेक्ट्स को स्क्रीन पर देश भर से आए 10 हजार अतिथियों को भी दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *