Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दीप कॉलोनी में सड़क का शिलान्यास

  • बिना भेदभाव करवाए जा रहे विकास कार्य : सभापति
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन की दीप कॉलोनी, वार्ड 17 में रविवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद अब्दुल हाफिज व सागर गुर्जर ने किया। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि शहर की जनता ने हम पर जो भरोसा दिखाया है यह उसी का परिणाम है कि शहर में निरन्तर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सौन्दर्यकरण का विशेष ध्यान रखते हुए बिना किसी भेदभाव के शहर के हर कोने के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर के विकास में नगर परिषद की ओर से विशेष रूप से गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है ताकि शहर में करवाए गए विकास कार्य लम्बे समय तक चलें। निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने बताया कि दीप कॉलोनी में रेलवे अण्डरपास से मुख्य मार्ग सहित वार्ड 17 की विभिन्न सड़कों का निर्माण 26 लाख रुपए की लागत से करवाया जा रहा है। इस मौके पर सुशील चाहर, राजकुमार त्यागी, नीरज दादरी, बिहारीलाल, मनोज कुमार भारद्वाज, दौलतराम, पुरुषोत्तम सोनी, नवीन मोदी, विजय बलाड़िया, बलविन्द्र सिंह, देवेन्द्र चड्ढा, औंकार सिंह, मानसिंह तंवर, मनफूल सिंह सहित कई वार्डवासी मौजूद थे।