श्रीगंगानगर
शहर के मेन बाजार इलाके में कपड़े की एक दुकान में एक चोर ने ताला तोड़कर डेढ लाख रुपए चुरा लिए। उसने वारदात को अल सुबह अंजाम दिया। वारदात का पता दुकान मालिक को दुकान आने पर चला। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे हैं लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है।
चेहरा ढके हुए व्यक्ति ने दिया वारदात काे अंजाम
वारदात को मंगलवार अल सुबह मेन बाजार के आनंद वस्त्र भंडार पर हुई। दुकान मालिक राजकुमार गुप्ता ने इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसमें कहा गया कि अज्ञात आदमी ने उसकी दुकान से गल्ले में रखे डेढ लाख रुपए चुराए। ऐसे व्यक्ति ने अंजाम दिया जो चेहरा ढके हुए था। इसके सिर पर टोपी थी तथा चेहरे पर भी कपड़ा था। सुबह करीब छह बजकर 23 मिनट पर उसने दुकान का ताला तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दुकान के आसपास कोई एक्टिविटी नहीं थी।
जांच अधिकारी एएसआई सरजीतसिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी वीडियो फुटेज में नजर तो आ रहा है। वह ठीक छह बजकर 23 मिनट पर सुबह के समय कार्रवाई को अंजाम देना शुरू करता है। और करीब 27 मिनट में रुपए निकालकर लौट जाता है। ऐसे मामलों में पहले पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।