Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दुखद: कृष्णा को मिलना था खेल रत्न अवार्ड, मां के निधन की खबर सुनकर लौटे घर

जयपुर

बेटे को बड़ा अवार्ड मिलते देखना हर मां का सपना होता है। लेकिन बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर की मां उनको अवार्ड मिलने के कुछ घंटों पहली ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं। कृष्णा की मां इंद्रा नागर की शनिवार दोपहर निधन हो गया। 

 मां का देहांत होने की खबर सुनकर कृष्णा नागर राष्ट्रपति भवन पहुंचने से पहले ही जयपुर के लिए रवाना हो गए। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारों के लिए इस बार देशभर के 12 खिलाड़ियों का चयन किया था। इनमें राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ी अवनि लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *