Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दुबई में मुकेश अंबानी ने खरीदी सबसे महंगी हवेली, न्यूयॉर्क में भी प्रॉपर्टी की है तलाश

नई दिल्ली
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और अरबपति मुकेश अंबानी ने दुबई में अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी ने पिछले हफ्ते कुवैती टाइकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से लगभग 163 मिलियन डॉलर में पाम जुमेराह हवेली खरीदी है।

दुबई भूमि विभाग ने खरीदार की पहचान का खुलासा किए बिना डील की जानकारी दी है। रिलायंस और अलशाया के प्रतिनिधियों की ओर से आधिकारिक तौर पर बयान नहीं आया है। बता दें कि कुवैत के दिग्गज कारोबारी अलशाया समूह के पास स्टारबक्स, एचएंडएम और विक्टोरिया सीक्रेट सहित खुदरा ब्रांडों की स्थानीय फ्रेंचाइजी है।

वहीं, मुकेश अंबानी भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन हैं और उनकी कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर है। वह एशिया के अरबपतियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।