Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दूसरे दिन भी नहर खंगालने में जुटे रहे गोताखोर

  • नहर किनारे बच्चों की दो साइकिल, चप्पलें व कपड़े मिलने का मामला
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    दो बच्चों के नहर में गिरने की आशंका के बीच सोमवार को जंक्शन पुलिस की ओर से लगातार दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से श्रीगंगानगर रोड पर खुंजा नहर खंगाली गई। जाल डालकर नहर में बच्चों की तलाश की गई। हालांकि दोपहर समाचार लिखे जाते समय तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। मौके पर जंक्शन पुलिस व बच्चों के परिजन मौजूद थे। जिन दो बच्चों वार्ड 49 के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी करण (14) पुत्र सुनील कुमार तथा निखिल (18) पुत्र विनोद कुमार चंदेलिया के नहर में गिरने से डूबने की आशंका जताई जा रही है इन दोनों की दो साइकिल, चप्पलें व कपड़े रविवार शाम नहर किनारे मिले थे। दोनों बच्चों के पिता सगे भाई हैं। सूचना पर पुलिस ने इनकी तलाश शुरू करवाई। करण नौवीं कक्षा में पढ़ता है तथा निखिल कॉलेज छात्र है। जानकारी के अनुसार जंक्शन के वार्ड 49 स्थित वाल्मीकि मोहल्ले के करण तथा निखिल रविवार सुबह से घर से गायब थे। परिजन अभी दोनों बच्चों की तलाश कर रहे थे रविवार शाम नहर किनारे दो साइकिलें खड़ी देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची तो नहर किनारे नीले व लाल रंग की दो साइकिलें खड़ी थी। पास ही दो निकर, दो बनियान तथा दो जोड़ी चप्पलें भी पड़ी थी। पुलिस ने नहर में तलाश कराई। मगर कहीं कुछ पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि नहर किनारे साइकिल लेकर दो जने घूमते दिखे थे। हालांकि किसी ने उनको नहर में गिरते नहीं देखा। दोनों जने रविवार सुबह पजिनों को यह कहकर घर से निकले थे कि वे साइकिल रेस में जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *