Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश का पहला रंगीन सिक्का

बीकानेर

देश में पहली बार रंगीन सिक्का बनाया गया है। अपने आप में यूनिक इस सिक्के की खासियत है कि बाजार में इसकी न तो कोई कीमत है और न यह किसी दुकान या दूसरी जगह काम आएगा। इसे खरीदा है बीकानेर के एक सुधीर लुणावत ने।

सुधीर को ऐसे यूनिक कॉइन के कलेक्शन के लिए जाना जाता है। इनके पास विश्व के सबसे यूनिक नोट और कॉइन हैं। सुधीर कुछ दिनों पहले ही यह सिक्का खरीद कर लाए थे। दरअसल, इस सिक्के की खासियत यह है कि यह सोविनियर सिक्का है। इस पर पंचतंत्र की कहानी के किरदार को उकेरा गया है। 32 ग्राम वजन का यह सिक्का निकल और सिल्वर से बना है।