बीकानेर
बीकानेर के रहने वाले भारतीय वायुसेना के 24 साल के जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने UP के कानपुर में रविवार को ट्रेन के आगे लेटकर सुसाइड किया। जवान की दिसंबर में सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी। जांच में सामने आया है कि जवान डिप्रेशन में चल रहा था। डिप्रेशन का कारण सामने नहीं आया है।
वायुसेना में लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन श्यामलाल (24) श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी गांव का रहने वाला था। 30 मार्च को श्यामलाल घर से निकला तो मां ने गुमसुम रहने का कारण भी पूछा था। बेटे ने कुछ नहीं बताया। जवान के मौत की खबर घर पहुंची तो घरवालों के होश उड़ गए। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के साथ ही पड़ोसी और दोस्त भी इस हादसे के बाद से सदमे में है।