नई दिल्ली
कथित माओवादी लिंक मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को निलंबित कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की घोषणा करने के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर जिले के सतौन में बड़ी रैली में भाग लिया। दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा के 1000 किलोमीटर पूरी होने के बाद आज राहुल गांधी 38वें दिन कर्नाटक में विशाल रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यात्रा के दौरान लोगों की मदद का जिक्र किया।