Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश में कोरोना के एक्टिव केस 5 लाख पार

नई दिल्ली

देश में कोरोना की तीसरी लहर में नए संक्रमितों का आंकड़ा पहली बार 1.6 लाख के पार पहुंचा है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 5 लाख 84 हजार है। इस बीच हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ​​देश में कोविड मामले बहुत जल्द पीक पर पहुंच सकते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने मौजूदा लहर के उतनी ही तेजी से घटने की संभावना भी जताई है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के एडिशनल डॉयरेक्टर डॉ. समीरन पांडा ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में बढ़ोतरी दर्ज करने वाले इलाकों में कोरोना के एक्टिव मामले 3 महीने के भीतर कम होने शुरू हो जाएंगे। डॉ. पांडा ने बताया कि ओमिक्रॉन के 50% से ज्यादा मामले बड़े शहरों में ही मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *