हनुमानगढ़ जक्शन (सीमा सन्देश)। यहां देसाई ब्रदर्स की ओर से मंडी में जल सेवा का आयोजन किया गया। इसमें कम्पनी प्रतिनिधि महेंद्रसिंह, इमरान, धर्मेन्द्र, भंवरलाल, मुकेश कुमार, सुनील कुमार आदि ने बड़ी संख्या में मंडी में आने-जाने वाले हजारों लोगों को शीतल जल पिलाकर उनकी सेवा की। लोगों ने कंपनी की इस सेवा को गर्मी व उमस के इस समय में जरूरी बताते हुए सराहना की। देसाई ब्रदर्स के अधिकारियों ने बताया कि अब नोहर, भादरा व श्रीगंगानगर मंडी में भी जल सेवा की जाएगी।