Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शार्ट सर्किट से विस्फोट, दुकान जल कर खाक

सीमा सन्देश न्यूज
पल्लू।
कस्बे के निकटवर्ती गांव दनियासर में बुधवार शाम को दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में रखे फ्रीज में विस्फोट होने से दुकान में आग लग गई। सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण खालिया ने बताया की गांव में कुम्भाराम पुत्र हेतनाथ ने परचून की दुकान कर रखी थी, जिसमें शाम को तकरीबन 4 बजे शार्ट सर्किट होने से फ्रीज में विस्फोट हुआ जिससे दुकान में रखे सामान ने आग पकड़ ली। दुकान में लगी आग पर ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी राकेश बैरड़ ने बताया की दुकान में लगभग छ: लाख रुपये का सामान और दो लाख का फर्नीचर जल गया है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। स्थानीय थानाधिकारी बिशन सहाय भी अपने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौजूदा हालात की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश भाम्भू, परमेश्वर लाल ढाका, कृष्ण नाथ, रेवंत नाथ सहित ग्रामीण मौजूद थे।