दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल को काफी बड़ा शॉक लगा था। लेकिन अब उन्होंने खुद को धीरे-धीरे संभालना शुरू कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज काफी खुश नजर आ रही हैं। दरअसल शहनाज अपने एक दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचीं, जहां उन्हें एंजॉय करते देख उनके फैन्स काफी खुश हुए। साथ ही उन्होंने वहां अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की और ‘जिंगाट’ गाने पर डांस भी किया।