Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो कमरे व बरामदे का लोकार्पण

  • सभापति, निर्माण समिति अध्यक्ष व वार्ड पार्षद का किया अभिनंदन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन की नई खुंजा स्थित मदरसा में निर्मित दो कमरे मय बरामदे का लोकार्पण रविवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की ओर से किया गया। इस दौरान नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, वार्ड पार्षद अब्दुल हाफिज, 2 केएनजे समिति अध्यक्ष शब्बीर मोहम्मद जोइया भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुस्लिम सुधार समाज समिति की ओर से शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यांे के लिए नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां एवं वार्ड पार्षद अब्दुल हाफिज का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। मुस्लिम सुधार संस्था अध्यक्ष हाजी असलम ने बताया कि हनुमानगढ़ को जिला बने 25 साल से अधिक का समय हो चुका है परंतु वर्तमान में शहर में जो अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं वह आज तक कभी नहीं हुए। इससे पहले विकास कार्य पार्टीबाजी में उलझे नजर आते थे।