हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पीलीबंगा तहसील के चक 18 एसपीडी के सैनिक स्कूल में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रविवार को भटनेर फुटबॉल क्लब की जूनियर व सीनियर टीम टाउन से रवाना हुई। टीम खिलाड़ियों की बस को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की ओर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले सभापति ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। 18 एसपीडी के सैनिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के मुकाबले में भटनेर फुटबॉल क्लब ने सैनिक स्कूल को 3-0 से हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया। वहीं जूनियर टीम का फाइनल मैच भटनेर फुटबॉल क्लब व सैनिक स्कूल के मध्य खेला गया। खेल के अंतिम चरण तक रोमांच बना रहा। सैनिक स्कूल ने भटनेर फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर प्रबंधक समिति के सदस्यों की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश स्वामी, गुलजार अहमद, योगेश स्वामी, स्वीता, सैनिक स्कूल के कोच जयप्रकाश, आनंद जोशी, निशार अहमद, कन्हैयालाल सैन आदि मौजूद थे।