Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो बेटियों की शादी में सहयोग

भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव सरदारपुराबास (ग्राम पंचायत चिड़िया गांधी) के सामाजिक सरोकार के कार्यो से जुड़े ग्रामवासियों ने आपसी मेलजोल व प्रेम भाव को बनाएं रखते हुए गांव की दो बच्चियों की शादी में आपसी सहयोग से करीब 61 हजार रूपये एकत्रित कर इनसे घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान खरीद कर कन्या दान के रूप में भेंट कर एक अच्छी पहल की हैं। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से एकत्रित की गई इस राशि से दोनों बच्चियों के लिए घरेलू उपयोग का सामान एक फ्रीज, एक वाशिंग मशीन, एक मघानी, एक प्रेस, दो लगेज बेग, 2 संदूक, दो कूलर, एक ड्रेसिंग, एक मेज, 4 कुर्सी, 2 पीढ़ी, 2 चारपाई, 10 सूट व 61-61 बर्तन कन्या दान के रूप में भेंट कर सहयोग कर सामाजिक सरोकार के तहत एक अनूठी पहल कर सहयोग किया है। विदित रहे कि इससे पूर्व भी सरदारपुराबास के ग्रामीणों ने करीब 8-9 माह पहले गांव के एक मजदूर की बिजली करंट लगने से अकाल मृत्यु होने पर उसके परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक मदद कर सहयोग किया था।