Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द कश्मीर फाइल्स के इस सीन में फूट-फूटकर रोये थे विवेक अग्निहोत्री, कुछ ऐसा लिखा कि हो गए ट्रोल

फिल्म द कश्मीर की रिलीज के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री फिल्म से जुड़े कई किस्से दर्शकों के साथ शेयर कर चुके हैं। वह बिहाइंड द सीन वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक क्लिप शेयर की है जिसमें द कश्मीर फाइल्स का एक इमोशनल सीन दिखाया है। विवेक ने बताया कि जब उनके  पेरेंट्स का निधन हुआ तब वह नहीं रोए लेकिन अनुपम खेर की मौत का यह सीन शूट किया था तो अपना रोना नहीं रोक पाए थे। वीडियो में विवेक रोते दिख रहे हैं।  विवेक के इस ट्वीट पर कई लोगों ने नेगेटिव कमेंट्स लिखे हैं। 

विवेक बोले- इस सीन के लिए देखें फिल्म


विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने सिनेमाघरों में लोगों को खूब रुलाया। इसकी शूटिंग के वक्त फिल्म की कास्ट भी काफी इमोशनल रही। विवेक अग्निहोत्री ने एक सीन के शूट का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अनुपम खेर के गले लगकर रोते दिख रहे हैं। विवेक ने लिखा है, जब 2004 में मेरी मां मरीं तो मैं नहीं रोया। जब 2008 में मेरे पिता मरे तो मैं नहीं रोया। लेकिन जब अनुपम खेर के साथ यह सीन शूट किया तो खुद को रोक नहीं सका। कोई बेटा ऐसा नहीं कर सकता। हमारे कश्मीरी हिंदू पेरेंट्स के दर्द में इतनी गहराई है। प्लीज सिर्फ इस सीन के लिए द कश्मीर फाइल्स देखें।