Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धोनी की राह पर पंत: इस साल भारत के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाए, इससे पहले धोनी 11 बार कर चुके हैं यह कारनामा

नई दिल्ली

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत धोनी के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रहे हैं। फील्ड पर अक्सर वो धोनी की तरह ही रन आउट करने की कोशिश करते हैं और विकेट के पीछे से गेम चलाने की कोशिश भी करते हैं। आईपीएल दिल्ली की कप्तानी करते हुए पंत इसमें बहुत हद तक सफल भी रहे हैं। अब उनके आंकड़े भी इस बात की गवाही देने लगे हैं। साल 2021 में पंत ने भारत के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी के बाद वो दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। धोनी ने 11 बार एक साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि पंत ने पहली बार ऐसा किया है। 

धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2005 से लेकर 2014 तक लगातार एक हजार से ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद 2017 में भी उन्होंने 11वीं बार यह कारनामा किया। इसके बाद 2021 में पंत यह काम कर पाए हैं। 

धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान होने के अलावा सबसे सफल विकेटकीपर और मैच फिनिशर भी रहे हैं। पंत शुरुआत से ही उनकी तरह बनना चाहते थे। उन्हें कई सालों तक धोनी से सीखने का मौका भी मिला और कुछ मैचों में दोनों खिलाड़ी साथ में भी खेले। भारतीय टीम ने पंत पर काफी निवेश किया और उसका नतीजा अब भारत को मिलने लगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *