नई दिल्ली
बाजार नियामक सेबी ने काल्स रिफाइनरी लिमिटेड, उसके एक अधिकारी व एक प्रतिष्ठान पर कुल 17 करोड़ का जुर्माना लगाया है। सेबी ने कहा, ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीप्ट में नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई हुई है। काल्स रिफाइनरी ने 20 करोड़ डॉलर के 78.8 लाख जीडीआर जारी किए थे। इसका इश्यू 12 दिसंबर, 2007 को समाप्त हुआ था। इसके बाद कंपनी ने गलत जानकारी देकर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी किया था।