Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नकल के लिए भी अकल चाहिए, हिमाचल के सीएम जय राम ठाकुर नहीं कर पाए… केजरीवाल का तंज

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सहारे बीजेपी पर तंज कसा। शनिवार को कांगड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि लगता है जय राम ठाकुर मेरी किताब से नकल कर रहे हैं लेकिन उसमें भी वे कामयाब नहीं हो पाए। क्योंकि हमने दिल्ली और पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री की, वो सिर्फ 125 यूनिट ही कर पाए। इसलिए कहते हैं कि नकल के लिए भी अकल चाहिए। अरविंद केजरीवाल हिमाचल के सीएम के 125 यूनिट बिजली मुफ्त के वादे का जिक्र कर रहे थे।